बोले मोदी सरकार के मंत्री शांतनु ठाकुर, देश में जल्द ही लागू होगा सीएए

मो0 कुमेल
डेस्क: मोदी सरकार के मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि देश में जल्द ही नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं वो ऐसा राजनीतिक वजहों से ऐसा कर रहे हैं। शिपिंग और पोर्ट्स मंत्री शांतनु ठाकुर ने पिछले रविवार को कहा था कि देश में एक सप्ताह में सीएए लागू हो जाएगा।

बताते चले कि सीएए 2019 में लाया गया था जिसके मुताबिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है, जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है।











