बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक ऋण मामले में चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी को बताया ‘अवैध’

मिस्बाह बनारसी
डेस्क: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक ऋण मामले में चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ बताया है। कोचर दंपति को सीबीआई ने दिसंबर 2022 में वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक लोन मामले में गिरफ्तार किया था।

कोचर दंपति को सीबीआई ने दिसंबर 2022 में वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक लोन मामले में गिरफ्तार किया था। कोचर परिवार के अलावा सीबीआई ने मामले में वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को भी गिरफ्तार किया था। उन्हें भी हाईकोर्ट ने जनवरी 2023 में अपने अंतरिम आदेश में जमानत दी थी।











