शिक्षा संस्थान के पास शराब की दुकान, छात्रों के भविष्य पर खतरा……………………..?

रेयाज अहमद
गाजीपुर: गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) के बगल में गाजीपुर बलिया मार्ग पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगता है। प्रतिदिन किसी न किसी छात्र/छात्राओं को इन शराबियों के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई भी मुहम्मदाबाद का राजनीतिक व्यक्ति या कोई अधिकारी इस बात को संज्ञान में नही लेता है।

ऐसी जगह पर शराब की दुकान होना छात्रों के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। शराब के इस दूकान पर आबकारी अब तक तो नज़र नही दौड़ा पाये है। वैसे स्थानीय नागरिको ने पहचान न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि शराब की दूकान अँधेरे मुह ही खुल जाती है और चोरी छिपे देर रात तक कारोबार हुआ करता है। वैसे सेल्समैंन यहाँ से बड़े सज्जन है, रात को किसी भी समय दरवाज़ा खटखटा कर भी सुविधा मिल जाती है। अब ऐसे में देखना है की प्रशासन छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कब तक सही व्यवस्था करती है।











