‘आप’ नेता गोपाल राय का आरोप ‘केंद्र सरकार सीबीआई के ज़रिये केजरीवाल को गिरफ्तार कराने की कोशिशे कर रही है’

शफी उस्मानी
डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया है केंद्र सरकार सीबीआई के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने की कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट में जिस तरह से केस गया हुआ है। उसके बाद जमानतें नहीं दी जा रही हैं। जिस तरह से निचली कोर्ट में ईडी गई हैं।’

गोपाल राय ने कहा, ‘उनको अब कोई आधार नहीं चाहिए। एक ही चीज़ है कि अगर कोई भी उनके खिलाफ बोलेंगे, कुछ करेगा, तो वे उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब तक पूरी सड़क को छावनी बनाया गया है, जिस तरह से कीले बिछाई गई हैं। जिस तरह से गोलियां चलाई जा रही हैं। किसानों की मौत हो रही है। इसे अब कोई प्रमाण की जरूरत नहीं है।’











