किसान आन्दोलन के दरमियान खानौरी बॉर्डर पर मारे गए युवक के परिजनों को पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ मुआवजा, छोटी बहन को मिलेगी नौकरी

ईदुल अमीन
डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवक के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद देने और उनकी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। 21 फरवरी को एक युवा किसान शुभकरन सिंह की खनौरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हो रहे टकराव के दौरान मौत हो गई थी। किसान नेताओं का दावा है कि शुभकरन की मौत गोली लगने से हुई है।

ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ੁਭਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਅਤੇ ਛੋਟੀ ਭੈਣ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ..ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ..ਫਰਜ਼ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਾਂ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 23, 2024
इस मौत के बाद किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि 23 फरवरी को वो ‘ब्लैक फ्राइडे’ मनाएंगे और 26 फरवरी को सभी राजमार्गों पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। बताते चले कि हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर स्थित खनौरी में किसानो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे। किसानो को रोकने के लिए 21 फरवरी को पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने का आरोप भी किसानो ने लगाया है। जिसमे शुभकरण की मौत हुई है।











