समाजवादी अल्पसंख्यक सभा वाराणसी की संगठन समीक्षा व मनोनयन कार्यक्रम में बोले मोहम्मद हैदर (गुड्डू), ‘भाजपा मंदिर मस्जिद कर रही है और हम ज़मीनी मुद्दे बेरोज़गारी और महंगाई की बात कर रहे है’

मो0 साजिद
वाराणसी: महानगर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा वाराणसी की संगठन समीक्षा व मनोनयन कार्यक्रम विजयपुर कोनिया में आज सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में संगठन विस्तार करते हुए 389 वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में इरशाद खान मनोनीत किया।

सभा को संबोधित करने वालो में नि0 दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक जावेद अंसारी, महानगर महासचिव अल्पसंख्यक मोहम्मद अज़फर गुड्डू मास्टर, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक लतीफ अहमद लतीफ, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक हिफाज़त अली, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक साजिद खान चिंटू, बुनकर नेता आरिफ अंसारी, वरिष्ठ नेता व नि०।विधानसभा सचिव दक्षिणी सलीम इदरीसी ने सम्बोधित किया,











