मध्य प्रदेश: छिंदवाडा में 7 साल की मासूम से बलात्कार कर किया हत्या, शव को ले जाकर दफनाया श्मशान में

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 7 साल की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। अभियुक्त ने बच्ची के विरोध करने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसके बाद बच्ची का गला दबाकर उसकी जान ले ली। आरोप है कि अभियुक्त ने बच्ची के शव को श्मशान में दफ़ना दिया।

उन्होंने कहा कि घर में बच्ची को अकेले पाकर सोनू ने पहले उसके साथ बलात्कार किया। फिर बच्ची की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। रात को नदी के किनारे उसने दफ़ना भी दिया। जब पुलिस टीम जांच करने पहुंची तो उन्हें शक हुआ। बाद में सोनू ने अपना गुनाह कुबुल कर लिया।











