वाराणसी: अवैध तमंच सहित चौक पुलिस के हत्थे चढ़ा लल्लापुरा का “चूहा”

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौक पुलिस ने अवैध देसी तमंचे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक लल्लापुरा निवासी इस्लाम सय्यद उर्फ़ चूहा के पास से पुलिस ने एक अदद अवैध देसी तमंचा और दो मोबाइल बरामद किया है। अभियुक्त चूहा का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

भागते हुवे युवक को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा और दौरान जामातलाशी पुलिस को उसके पास से एक अदद कट्टा 315 बोर माय कारतूस तथा दो मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इस्लाम सय्यद उर्फ़ चूहा है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











