कांग्रेस की घोषणा ‘सरकार बनी तो हर गरीब परिवार की किसी एक महिला को मिलेगा साल में एक लाख रूपये’

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: कांग्रेस ने बुधवार को एलान किया है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनी तो वो हर ग़रीब परिवार की किसी एक महिला को साल में एक लाख रुपए देगी। पार्टी ने 2019 के चुनावी घोषणा पत्र के अहम एलान ‘न्याय (NYAY)’ यानी न्यूनतम आय योजना की राशि को बढ़ाते हुए यह आश्वासन दिया है।

वहीं राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के धुले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित करते हुए पांच ‘महिला न्याय’ गारंटी देने का वायदा किया। इसकी पहली गारंटी महालक्ष्मी गारंटी होगी, जिसमें ग़रीब परिवार की महिला सदस्य को साल में एक लाख रुपए मिलेंगे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फ़ीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है।











