इस्लामोफोबिया की निंदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश हुवे प्रस्ताव पर भारत ने नही लिया मतदान में भाग, 193 सदस्यों से में 115 सदस्यों ने किया प्रस्ताव के पक्ष में मतदान

ईदुल अमीन
डेस्क: भारत ने इस्लामोफोबिया की निंदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर हुए मतदान में भाग नहीं लिया। 193 सदस्यों की संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को हुए मतदान में 115 देशों ने पक्ष में वोट डाले, जबकि 44 सदस्यों ने वोट ही नहीं डाले। हालांकि विरोध में किसी भी देश ने मतदान नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘मज़हबों के प्रति भय को केवल अब्राहम धर्मों (यहूदी, ईसाई और इस्लाम) तक सीमित रखने की बजाय ये अहम होगा कि हिंदू, बौद्ध, सिख और अन्य धर्मों के प्रति विरोध को स्वीकार किया जाए।’ रुचिरा ने कहा कि केवल एक मज़हब के प्रति ऐसी भावना पर ज़ोर देने की बजाय हिंसा और भेदभाव का सामना कर रहे हिंदू, बौद्ध, सिख और अन्य धर्मों के प्रति भय को मान्यता देनी चाहिए।











