दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के ईडी हिरासत के दरमियान जर्मनी के बाद अब अमेरिका ने दिया बयान, अमेरिका ने कहा ‘हम इस मामले की ‘निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया’ को प्रोत्साहित करते है’

तारिक़ खान
डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी की हिरासत के बीच अमेरिका ने कहा कि वह उनके मामले की ‘निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया’ को प्रोत्साहित करता है। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इससे एक दिन पहले जर्मनी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए ‘निष्पक्ष’ सुनवाई का आग्रह किया था।

22 मार्च को जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेबेस्टियन फिशर ने कहा था कि जर्मन फेडरल सरकार ने इस मामले पर ध्यान दिया है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू होंगे। फिशर ने कहा कि केजरीवाल ‘निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं, जिसमें बिना किसी प्रतिबंध के सभी मौजूदा कानूनी उपायों का उपयोग करने का अधिकार शामिल है।’











