बोले मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ‘यह मान लेना गलत है कि सरकार बेरोजगारी जैसी सभी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकती है’

तारिक़ खान
डेस्क: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि यह मान लेना गलत है कि सरकार बेरोजगारी जैसी सभी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकती है। गौरतलब है कि यह बात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और मानव विकास संस्थान द्वारा सह-लिखित ‘भारत रोजगार रिपोर्ट 2024: युवा, रोजगार, शिक्षा और कौशल’ के अनावरण पर बोलते हुए कही।












