केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी का दावा ‘भाजपा ने कहा पार्टी में शामिल हो जाओ नहीं तो एक महीने में गिरफ्तार कर लिया जायेगा’

आदिल अहमद
डेस्क: केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बीजेपी ने उनके करीबी से संपर्क किया था और पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। आतिशी ने कहा कि उन्हें कहा गया कि अगर वो बीजेपी में शामिल नहीं हुईं तो उन्हें एक महीने में गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/N6FA8olWp8
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2024
आतिशी ने कहा कि अब उन्हें भी गिरफ़्तार किया जाएगा, इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ़्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी सोचती है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया जाए तो ये पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा कतई नहीं हो सकता। अब मेरे घर में ईडी की रेड होगी। मेरे रिश्तेदार के घरों में ईडी की रेड होगी। हमें समन जारी किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम संविधान और देश बचाने के लिए लड़ेंगे।’











