बिहार: मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने थामा कांग्रेस का हाथ

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद अजय निषाद का टिकट काटा था। बीजेपी ने इस सीट पर राजभूषण चौधरी को टिकट दिया है। इस बात से नाराज़ अजय निषाद ने बीजेपी का साथ छोड़कर मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

टिकट कटने की वजह बीजेपी ने क्या बताई? इस सवाल के जवाब में अजय निषाद ने बताया- उन्होंने कहा कि सर्वे ख़राब था। कांग्रेस ने मुज़फ़्फ़रपुर सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। क्या आप कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे? इस सवाल के जवाब में अजय निषाद ने कहा, ‘ये पार्टी नेतृत्व तय करेगा। मैं तैयार हूं।’











