बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा ‘पिछले 6 महीने हुवे कैंसर से जूझ रहा हु, लोकसभा चुनावो में कुछ नही कर पाऊंगा’

ईदुल अमीन
डेस्क: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया है कि उन्हें कैंसर है, इसलिए वो लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने अपने अधिकृत एक्स अकाउंट पर लिखा है कि वह इस सम्बन्ध में पीएम को सब कुछ बता चुके है। साथ ही उन्होंने कहा है बिहार और पार्टी का सदैव आभारी रहूँगा।

पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा ।
PM को सब कुछ बता दिया है ।
देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित |— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 3, 2024
इस साल फरवरी में बीजेपी ने जब राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया तो उसमें सुशील मोदी का नाम नहीं था। बीजेपी ने बिहार से डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता और डॉक्टर भीम सिंह को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। सुशील मोदी बिहार में 2005 से लेकर 2013 तक उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे। बिहार की वर्तमान सरकार में उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी हैं। इस महीने सुशील मोदी का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्हें साल 2020 में केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर राज्यसभा भेजा गया था।











