पीएम मोदी द्वारा इंडिया गठबंधन के लिए कहा ‘ये लोग सनातन धर्म का विरोध करते है’, बोले तेजस्वी यादव ‘धर्म के बारे में भाजपा के नेताओं को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं’

अनिल कुमार
डेस्क: रविवार को बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने इंडिया गठबंधन के लोगों पर सनातन धर्म का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय छठी मईया’ के नारे और स्थानीय बोली मगही में अभिवादन से किया था।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘पीएम बार-बार आएंगे। इस देश में कोई भी कहीं भी जा सकता है। लेकिन पीएम और भाजपा के लोग जो नतीजे आने वाले हैं, उससे डरे हुए हैं इसलिए आ रहे हैं।’ तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘मैं सिर्फ़ ये कहूंगा कि तेजस्वी यादव और उनके पिता को ये बताने दें कि उनका पीएम उम्मीदवार कौन है? आपकी सरकार नहीं बनेगी। ये सिर्फ़ हार की हताशा है।’











