उफ़….! क्या ज़माना आ गया…? दिल्ली की कलस्टर बस में अर्धनग्न युवती का वायरल वीडियो देख कर हो रहे एक्स यूजर्स भी शर्मसार, नही पड़ा युवती पर कोई फर्क

तारिक़ खान
डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्वीटर हुआ करता था) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली की एक कलस्टर बस का बताया जा रहा है। वीडियो में बस में सफ़र करती अर्धनग्न युवती को देख कर यूज़र्स भी शर्मसार हो रहे है। बस में सफ़र करती अर्धनग युवती का यह वीडियो देख कर आप भी यही कह उठेगे कि ‘क्या ज़माना आ गया है?’

दिल्ली की बसों की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं ।
दिल्ली मैट्रो से ज्यादा असुरक्षित हैं दिल्ली की बसें ।
यह तो एक छोटी सी घटना हैं हर रोज़ सैकड़ो लोगों की बसों में जेब कट रही हैं उसका जिम्मेदार कोन हैं….?#delhi #DelhiMetro #bus #DTC #CLUSTER #aap #BJP@kgahlot pic.twitter.com/FzEe26UuCe— Delhi Buses (@DELHIBUSES1) April 17, 2024
वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि बस में मौजूद लोग उस महिला से दूर हटते और बचते भी दिखाई पड़ रहे हैं। महिला बस के पिछले गेट से ऊपर चढ़ी और वहीं पीछे की सीट पर जाकर खड़ी हो गई। उसी सीट पर बैठने के नीयत से एक उम्रदराज महिला पहले उस तरफ बढ़ रही थी, लेकिन महिला को अर्धनग्न हालत में देखकर वो सिर हिलाते हुए वहां से आगे आ गई।
वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि इसके बाद उसी सीट के पीछे की तरफ एक शख्स बैठा था वो वहां से उठा और बस में आगे की तरफ निकल आया। एक और नीली टी शर्ट वाला शख्स भी उस बस में सफर कर रहा था, जब उसने ये तमाशा देखा तो वो अपनी सीट से मुंह बनाता उठा और आगे की तरफ चला गया।
उस बस में मौजूद तमाम लोग उस महिला को देखकर हैरत से रिएक्शन तो देते दिखाई दे रहे हैं लेकिन किसी ने न तो महिला से कुछ कहा और न ही उसे कपड़े पहनने को कहा। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह तरह के कमेंट करते दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ लोग तो कहने लगे हैं कि रील के इस दौर में हर कोई नंगा होने को तैयार है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि ये दिल्ली के किस रूट की बस थी और ये वीडियो कितनी पुराना है।











