टाइम मैगज़ीन के साल 2024 की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं में पहलवान साक्षी मलिक और आलिया भट्ट को मिली जगह, बोली साक्षी मलिक ‘गर्व महसूस हो रहा है’

ईदुल अमीन
डेस्क: टाइम मैगजीन ने साल 2024 के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहलवान साक्षी मलिक को जगह मिली है। साक्षी मलिक के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने की वजह से साक्षी मलिक को टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार किया है। साक्षी मलिक ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला पहलवान हैं। 2016 के रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थीं।











