पंजाब के संगरूर जेल में दो गुटों से हुई झड़प में दो कैदियों की मौत, दो अन्य घायल

संजय ठाकुर
डेस्क: पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार शाम कैदियों के एक गिरोह के हमले में दो कैदियों की मौत हुई है। इस घटना में दो कैदी घायल भी हुए हैं। घायल हुए कैदियों का इलाज संगरूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जेल के डीआईजी सुरिंदर सिंह सैनी ने यह जानकारी मुहैया करवाई।

सुरिंदर सिंह सैनी ने कहा कि घटना में घायल हुए चारों कैदियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दो कैदियों की मौत हो गई। फिलहाल घटना के सम्बन्ध में जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन जाँच कर रहा है।











