फिर शबाब पर आई रूस-युक्रेन जंग: रूस ने किया युक्रेन पर बड़ा हमला, बोला युक्रेन कई पॉवर प्लांट को हुआ नुकसान, एक अस्पताल भी आया रूस के निशाने पर, रूस का दावा सीमा के पास युक्रेन के 66 ड्रोन मार गिराया

आदिल अहमद
डेस्क: रूस और युक्रेन की जंग एक बार फिर शबाब पर आ रही है। पिछले दिनों रूस ने युक्रेन के एक गाँव पर कब्ज़ा कर लेने का दावा किया था। अब बीती रात रूस ने युक्रेन पर भीषण बमबारी किया है। यूक्रेन का कहना है कि बीती रात रूस ने भीषण बमबारी में उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है।

इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे क्रासनोडार इलाक़े में यूक्रेन के 66 ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं, रूस ने दो अन्य ड्रोन को क्राइमिया के ऊपर मार गिराने का दावा किया है। वहीं स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन के इस हमले में स्लावियांस्क में एक तेल रिफ़ाइनरी को नुक़सान पहुंचा हैं। इस घटना से जुड़े वीडियो में बड़े धमाके बाद आग की लपटें उठती दिख रही हैं।











