अमेरिका ने माना ‘इसराइली सेना ने किया मानवाधिकार का उलंघन’

ईदूल अमीन
डेस्क: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पाया है कि इसराइली सेना की पांच यूनिट बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए ज़िम्मेदार हैं। हालांकि अमेरिका इसराइल को सैन्य सहयोग जारी रखेगा। ये सभी मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं ग़ज़ा में इसराइल के हालिया हमले से पहले की हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसराइल ने चार यूनिट में सुधारात्मक कार्रवाई की है और पांचवीं के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी है। इसका अर्थ ये है कि सभी यूनिट अमेरिकी सैन्य मदद हासिल कर सकेंगी। अमेरिका इसराइल का सबसे बड़ा सैन्य साज़ो-सामान का आपूर्तिकर्ता है और हर साल 3 अरब पाउंड की मदद देता है।











