महिलाओं के कथित यौन शोषण आरोपी एनडीए सांसद प्रत्याशी पूर्व पीएम एचडी देवीगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा ‘डिप्लोमेटिक पासपोर्ट से जर्मनी गये रेवन्ना, पासपोर्ट रद्द करने को अदालत का हुक्म चाहिए’

शफी उस्मानी
डेस्क: महिलाओं के कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपों का सामना कर रहे एनडीए सांसद प्रज्वल रेवन्ना फिलहाल जर्मनी में हैं। उनकी जर्मनी यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब इस मामले में सफ़ाई दी है।

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘जहां तक डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को रद्द करने की बात है, वो किसी भी मामले में पासपोर्ट एक्ट के तहत होता है।’ उन्होंने कहा, ‘पासपोर्ट एक्ट के प्रावधानों के तहत इस सिलसिले में कोर्ट से निर्देश आना चाहिए, हमारे पास इस प्रकार का कोई निर्देश नहीं आया है।’











