हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा ‘किसानो पर गोली किसी के भी आदेश पर चली हो, मैं उसकी ज़िम्मेदारी लेता हूँ’

तारिक खान
डेस्क: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर पुलिस के गोली चलाने की घटनाओं की ज़िम्मेदारी ली है। अनिल विज ने कहा है, ‘किसानों पर गोली किसी के भी आदेश से चली, मैं उस समय गृहमंत्री था और मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’

फ़रवरी में दिल्ली मार्च करने की कोशिश कर रहे किसान संगठनों और हरियाणा पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था। इस दौरान किसानों ने पुलिस पर गोली चलाने का दावा किया था। हिंसक घटना में 22 साल के शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। किसानों का आरोप था कि युवक की मौत पुलिस की गोलीबारी की वजह से हुई थी। इन आरोपों को पुलिस ने खारिज किया था।











