गौशाला में काम करने वाले कर्मचारी रामेश्वर वाल्मीकि की पीट पीट कर हत्या का वायरल वीडियो देख काँप जाएगी रूह, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई राजस्थान पुलिस ने किया सभी आरोपियों को गिरफ्तार

ईदुल अमीन
डेस्क: गोशाला में काम करने वाले एक कर्मचारी को शराब माफियाओं ने लाठी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को वारदात के 2 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक नाबालिग को डिटेन भी किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के साथ मारपीट करने वाले शराब माफियाओं को शक था कि मृतक रामेश्वर वाल्मीकि उनका कारोबार चौपट कर रहा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे बर्बरता देख कर रूह भी काँप जाए।


#Warning – Violent Content
गौशाला में काम करने वाले कर्मचारी रामेश्वर वाल्मीकि की पीट-पीटकर निर्मम हत्या। आरोपी जो भी हों, जीतने भी बड़े गुंडे हों उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। वीडियो देखकर ही मन विचलित हो जाता है। घटना राजस्थान के झुंझुनूं की। pic.twitter.com/J3VPbd92Xy
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) May 21, 2024
पुलिस ने बताया कि बलौदा गांव में शराब ठेका कर्मचारियों और अवैध शराब बनाने वालों के बीच में रंजिश है। अवैध शराब बनाने वालों की वजह से ठेका चलाने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान होता है। इसी को लेकर आरोपियों को गौशाला में काम करने वाले रामेश्वर पर अवैध शराब बनाने को लेकर शक था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रामेश्वर का उसके घर के बाहर से किडनैप किया और उसे एक हवेली में लेकर बर्बरता से मारपीट की। जिसमें उसकी मौत हो गई।
शराब माफियाओं की ओर से पीड़ित रामेश्वर की बर्बरता से पीट पीटकर हत्या करने का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस में कार्रवाई करते हुए दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, सुभाष उर्फ़ चिंटू, सतीश उर्फ सुख निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ बाबा निवासी पुरी का थाना सूरजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार आरोपियों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दीपेंद्र सूरजगढ़ पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।











