हरियाणा में बोले राहुल गाँधी ‘पीएम मोदी के छवि का गुब्बारा फट गया’

आदिल अहमद
डेस्क: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की छवि का गुब्बारा फट गया है। उन्होंने कहा, ‘इनकी जो छवि थी, ये खत्म हो गई है। ये बची नहीं है। गुब्बारा फट गया है। धड़ाक से गया।’

राहुल गांधी ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी जी आपको कैसे मालूम की टेंपो में पैसा दे रहा है। अगर आपको मालूम है तो आपने अपने मित्रों की सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स वालों से जांच क्यों नहीं करवाई।’ राहुल गांधी बीते दिनों भी ये कह चुके हैं कि अब वो जो चाहें नरेंद्र मोदी से बुलवा सकते हैं।











