लोकसभा चुनावो के नतीजो से पहले चुनाव आयोग ने किया प्रेस कांफ्रेस, बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ‘नेगेटिव नैरेटिव जब बनते है तो तकलीफ होती है’

आदिल अहमद
डेस्क: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस मौक़े पर कहा, 642 मिलियन (64 करोड़) मतदाताओं ने इन चुनावों में वोट डाला। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 312 मिलियन (31 करोड़) महिला मतदाताओं ने इन चुनावों में वोट डाला है।

उन्होंने कहा कि ‘ऐसा नहीं हो सकता कि आप अफवाह फैला दें। कई राजनीतिक दलों ने हमसे मांगें की। हमने वो मांगें मान ली हैं, कुछ पहले से हमारी नियम वाली पुस्तिका में हैं।’ राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी तरह की कोई गलती नहीं हो सकती है। सारी प्रक्रिया पहले से तय रहती है। हर चरण में उम्मीदवार की हिस्सेदारी रहती है।
चुनाव आयुक्त ने और क्या कुछ कहा?
- 2019 में 540 की तुलना में 2024 में 39 जगहों पर दोबारा चुनाव करवाए गए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।
- इन चुनावों में हिंसा की किसी तरह की घटना नहीं हुई।
- इस देश में ऐसा कोई नहीं है, जिसका हेलिकॉप्टर चेक नहीं हुआ है।
- आचार संहिता उल्लंघन की 495 शिकायतें हुईं। क़रीब 90 फ़ीसदी का निपटारा किया गया।











