छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा ‘मतगणना के पहले बदल दी गई है ईवीएम’, बदले हुए नंबरों की एक सूची जारी कर किया चुनाव आयोग कार्यवाही की मांग

शफी उस्मानी
डेस्क: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि मतगणना से ठीक पहले कई क्षेत्रों में मशीनों को बदल दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, है कि चुनावों में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के नम्बर जो फार्म 17सी में दिए गये थे, उसको मतगणना के पहले बदल दिया गया है।

चुनाव आयोग ने चुनाव में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के नंबर दिए थे। इसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट शामिल है।
मेरे चुनाव क्षेत्र राजनादगांव मतदान के बाद फ़ॉर्म 17सी में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार बहुत सी मशीनों के नंबर बदल गए हैं। जिन बूथों पर नंबर बदले हैं उससे… pic.twitter.com/HREvbld7By
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 3, 2024
बघेल ने लिखा, ‘और भी कई लोकसभा क्षेत्रों में यही शिकायतें मिली हैं। हम राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर रहे हैं। चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में मशीनें बदली गई हैं और चुनाव परिणाम पर होने वाले असर के लिए कौन ज़िम्मेदार होगा?’ उन्होंने एक्स पर बदले हुए नंबरों की एक सूची भी जारी की है।











