कौशाम्बी: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म आरोपी आरएसएस द्वारा संचालित स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, पुलिस से कबूला ‘पहले भी दुष्कर्म करता पकड़ा गया था, मगर पीड़ित परिवार ने इज्ज़त के खातिर किया था समझौता’

आफ़ताब फारुकी
कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस की एसओजी टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल डीके मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर रेप किया था। बालिका ने आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की थी। जबकि इस रेप का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स को कल ही अरेस्ट किया जा चुका है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल का प्रिंसिपल डीके मिश्रा छात्रा से अश्लीलता कर रहा है। ये प्रिसिंपल रेप करते हुए लाइव कैमरे में कैद हो गया। रेप की वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा की मां की तरफ से मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने अब डीके मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
डीके मिश्रा पहले भी एक छात्र के साथ कुकर्म के मामले में पकड़ा गया था तब पीड़ित परिवार ने इज़्ज़त की खातिर समझौता कर लिया था। रेप की घटना से आहत होकर रेप पीड़िता ने जान देने की कोशिश की। वो रेलवे ट्रेक पर पहुंच गई। ट्रेन के आगे कूदने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।











