पानी की पाइप लाइन के मिटटी में दफ्न थी किशोरी की कई टुकडो में लाश, 13 मई की सुबह से गायब थी किशोरी, पुलिस जुटी जांच में

तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश के रीवा के निकट स्थित मऊगंज जिले के थाना नईगढ़ी हरदिया गांव में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब पीने के पानी की लाइन से भयानक बदबू आ रही थी। लोगों ने नजदीक जा कर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पाइप लाइन की मिट्टी में 16 साल की लड़की का कंकाल दबा पड़ा था।

बेटी के गायब होने से माँ परेशान हो गई। पहले तो आस पास तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। परिजन हर रोज थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस थाने से उन्हे लौटा देती थी। मजबूरन कंचन के परिवार वालों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। हालांकि थोड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। शव मिलने के बाद कंचन के परिजनों ने आशंका जताई है कि कंचन के साथ रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। कत्ल के बाद आरोपियों ने शव को नाली में दफ़न कर दिया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।











