अलीगढ: चोरी का था फरीद पर महज़ शक, नो केस & हियरिंग, जजमेंट ओन स्पॉट करने को आतुर भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, वायरल हुवे घटना के दर्दनाक वीडियो को देख बोल पड़ेगे आप भी ‘जालिमो वह भी किसी का लाल है’

शफी उस्मानी
डेस्क: जजमेंट आन स्पोट करने को बेताब होती भीड़ हिंसक भीड़ की एक और घटना सामने आई है। घटना अलीगढ़ स्थित मामू भांजा इलाके की है। जहा लोगों ने एक शख़्स को महज़ चोरी के शक में पीट-पीटकर जान ले लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक घटना का वीडिया भी वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग
चोरी के शक में मोहम्मद फरीद उर्फ औरंगजेब की सड़क पर पीट–पीटकर हत्या। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। सपा–बसपा कार्यकर्ताओं का हंगामा। pic.twitter.com/x1HZOoRoOI
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 19, 2024
मामला गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मामू भांजा इलाक़े का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, मृतक का नाम मोहम्मद फरीद उर्फ औरंगजेब है। उसकी उम्र 35 साल थी। सुचना मिलने पर पहुची पुलिस ने फरीद को तुरंत मलखान सिंह ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाक़े में तनाव है। फरीद के घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया है। घरवालों के साथ सपा और बसपा के नेता भी प्रदर्शन करने लगे।
थाना गाँधीपार्क-प्रकरण में जाँच से सामने आया है कि जिस व्यक्ति द्वारा हमला किया गया उनको शक था कि मृतक उसके घर में चोरी करने के आशय से घुसा था, घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा अन्तर्गत धारा 302 भादवि में पंजीकृत कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, #SP_City की बाइट । pic.twitter.com/sNkcIDQCzP
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) June 18, 2024
इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। बाक़ी लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर ने बताया कि IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वीडियो के फ़ुटेज तलाशे जा रहे हैं, जिससे सभी आरोपियों की पहचान की जा सके।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़, मामू भांजा इलाक़े में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे रोहित से मिलने उसका दोस्त पहुंचा था। जब वो वापस लौट रहा था, तो अंदर से फरीद बाहर की तरफ जाता दिखा। इस पर रोहित और उसके दोस्त ने शोर मचाया। फरीद भागा, लेकिन लड़खड़ाकर गिर गया। शोर सुनने के बाद रोहित के परिवार और आसपास के लोग भी आ गए। फिर उन लोगों ने चोरी के शक में फरीद को पीटना शुरू कर दिया।











