16 जून तक अपडेट हुवे आकड़ो के अनुसार इस साल हज के दरमियान हीट वेव से 550 हाजियों का हुआ इन्तेकाल, 2 हज़ार से अधिक का चल रहा अस्पताल में इलाज

प्रमोद कुमार
डेस्क: इस साल हज के दरमियान कम से कम 550 हाजियों का इन्तेकाल हो गया है। वही 2 हज़ार से ज्यादा हाजियों का इलाज चल रहा है। इस जानकारी की पुष्टि करने वाले अरब डिप्लोमैट्स ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि इनके पीछे सबसे बड़ी वजह हीट-वेव है। ये हाजी अलग-अलग देशों के हैं। इनमें 323 मिस्र के नागरिक थे। लगभग सभी ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण ही जान गवाई है।

जानकारी ये भी है कि जिन हाजियों का इन्तेकला हुआ है उनमे कम से कम 60 जॉर्डन से थे। हज के दौरान मौतों की रिपोर्ट करने वाले अन्य देशों में इंडोनेशिया, ईरान और सेनेगल शामिल हैं। मगर ज़्यादातर देशों ने ये साफ़ नहीं किया कि कितनी मौतें हीट वेव से संबंधित थीं। पिछले साल अलग-अलग देशों से लगभग 240 हाजी हज के दरमियान मारे गए थे। इनमें से अधिकतर इंडोनेशिया से थे।
गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब के अफ़सरों ने जानकारी दी थी कि गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक हाजियों का इलाज चल रहा है। लेकिन रविवार, 16 जून के बाद से इस आंकड़े को अपडेट नहीं किया गया है। न ही मौतों के बारे में जानकारी दी है। सऊदी अरब में हुई एक हालिया स्टडी में पचा चला है कि धार्मिक स्थल वाले इलाक़े में तापमान हर दशक में 0।4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक़, सोमवार, 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51।8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।












