नीट में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 813 ने दिया दुबारा परीक्षा, 750 नहीं आये परीक्षा देने

शफी उस्मानी
डेस्क: 750 छात्र दोबारा परीक्षा देने नहीं आए। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से ग्रेस नंबर प्राप्त करने वाले छात्रों की दोबारा परीक्षा लेने के लिए कहा था। सात केंद्रों पर रविवार को इन छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक़, रविवार को ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले 1563 में से सिर्फ़ 813 छात्रों ने ही दोबारा नीट की परीक्षा दी।

एनटीए ने ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों के नंबर घटा दिए थे और उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौक़ा दिया था। बिहार में पुलिस नीट का पेपर लीक किए जाने की भी जांच कर रही है। इसी बीच सीबीआई ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर एफ़आईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। छात्र नीट की परीक्षा फिर से कराने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष भी नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी का मुद्दा ज़ोरशोर से उठा रहा है।











