दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की ज़मानत पर हाई कोर्ट द्वारा रोक के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘हम हाई कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करेगे’

आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट के ज़मानत पर रोक लगाने के फैसले के ख़िलाफ़ सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला मंगलवार को आने वाला है और हम पहले हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे।

अदालत ने इससे पहले राऊज़ एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली ज़मानत पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मार्च में गिरफ़्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को आम चुनावों के दौरान प्रचार के लिए अंतरिम ज़मानत दी थी। ज़मानत अवधि 2 जून को समाप्त हो गई थी और केजरीवाल को फिर से तिहाड़ जेल जाना पड़ा था।











