आगरा: ट्रेनी महिला दरोगा ने कमिश्नर को पत्र लिख कर कहा ‘साहब..! इस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा थाने में ज़बरदस्ती करने लगा KISS, रूम पर सोने को बुलाता है’, इस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा और एक दरोगा सस्पेंड, जाँच का आदेश

तारिक़ खान
डेस्क: एत्माद्दौला थाना के प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र पर एक ट्रेनी महिला दारोगा ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला दारोगा ने आगरा कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा कि थाना प्रभारी उसकी ओर बुरी नजर रखता है। उसने बताया कि होली के दिन उसे जबरदस्ती थाने में बैठाए रखा और फिर अचानक पकड़ लिया। वह उसे जबरन किस करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगा।

महिला ट्रेनी दरोगा ने आरोप लगाया कि थानेदार ने उसकी शादी नहीं होने देने के लिए भी दबाव डाला। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ट्रेनी महिला दारोगा की शिकायत पर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र और सब इंस्पेक्टर अमित प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। जांच में दोनों को दोषी पाया गया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
महिला दारोगा की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा को जांच सौंपी है। पुलिस कमिश्नर ने दोषी पाए जाने पर दंडित करने के आदेश दिए हैं। संभावना है कि थाना प्रभारी पर केस भी दर्ज हो सकता है। मामले में जाँच रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है।











