नीट पर चर्चा की मांग करते विपक्ष पर बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ‘जब राष्ट्रपति महोदय ने सरकार के मुखिया के नाते अपनी भाषणों में इसका उल्लेख किया, तो कैसी लीपा पोती’

आदिल अहमद
डेस्क: शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के सांसदों ने नीट पर चर्चा की मांग की। हंगामे के बीच लोकसभा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष सरकार पर कथित नीट धांधली की जांच में लीपापोती का आरोप लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘सीबीआई ने अभियुक्तों को पकड़ना शुरू कर दिया है, हम किसी को भी नहीं छोड़ने वाले हैं। एनटीए के जो दायित्व में थे उन्हें हटा कर उच्च अधिकारियों को काम दिया गया है। ये सभी सरकार की प्रतिबद्धता के प्रमाण है। हम लीपापोती की कोई गुंजाइश नहीं रखेंगे।’ उन्होंने कहा कि “मैं विपक्ष से निवेदन करूंगा कि विद्यार्थियों के हित में उनके मन में कोई द्वंद्व नहीं फैलाया जाए। मैं विपक्ष से अपील करना चाहता हूं कि वो भ्रमित न करे।‘











