हाथरस कांड के सत्संग वाले बाबा ने पत्र जारी कर कहा अग्रिम कार्यवाही के लिए अधिकृत किया सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, बोले एड0 एपी सिंह ‘भगदड़ असामाजिक तत्वों ने मचाई, जाँच करे सरकार’

आदिल अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में आयोजित एक सत्संग में मची भगदड़ से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। सत्संग के बाबा नारायण साकार हरि ने हादसे को लेकर एक पत्र जारी किया है। जिसमे उन्होंने मृतकों के लिए संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया है।

वकील एपी सिंह ने कहा, ‘जिस तरह से असामाजिक तत्वों ने सोची समझी साज़िश के तहत, नारायण साकार हरि के मंच से जाने के बाद एक साज़िश के तहत भगदड़ मचाई, उसकी जांच हो। हम सरकार का धन्यावाद कर रहे हैं कि वो अच्छी तरह से जांच कर रहे हैं।’












