एयरपोर्ट ग्राउंड पर बॉयफ्रेंड से कर रही थी बात, कार से आये 4 युवको ने किया युवती से गैंग रेप, दोस्त ने किया विरोध तो बाँध दिया उसका मुह, घटना में षड़यंत्र का शक बॉयफ्रेंड पर भी

अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के भागलपुर स्थित तिलकामांझी थाना इलाके के एयरपोर्ट ग्राउंड में गुरुवार रात एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। पुलिस ने शनिवार देर शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता तिलकामांझी थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह गुरुवार शाम को अपने बॉयफ्रेंड के साथ हवाई अड्डा मैदान गई थी। तभी यह घटना घटी।

मां ने शनिवार को तिलकामांझी थाना में मामला दर्ज कराया। सिटी एसपी और डीएसपी ने भी घटना की जानकारी ली, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना की पुष्टि हो चुकी है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल भागलपुर सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
जब पीड़िता के दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद बारी-बारी से आरोपियों ने छात्रा का दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंची। उसने अपनी मां को पूरी वारदात सुनाई, केस दर्ज करने के बाद भागलपुर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के षड्यंत्र का शक उसके बॉयफ्रेंड पर भी जाता दिख रहा है।











