‘महिला होने का नाजायज़ फायदा उठा कर उसने 9 लाख रुपया ब्लैकमेल करके ले लिया है’ सुसाइड नोट में इतना लिखा कर मनोज ने खुद को गोली मार कर लिया आत्महत्या

फारुख हुसैन
लखीमपुर: लखीमपुर के मनोज सोनी ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। उन्होंने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने आत्महत्या की वजह मोनी को बताया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मोनी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। युवती ने उसके खिलाफ फर्जी रेप केस दर्ज करवाकर उसे जेल भी भिजवा दिया था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मनोज ने अपनी जान दे दी।

मनोज ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने मोनी को 9 लाख रुपये तक दे दिए और अपना फ्लैट तक बेच दिया, फिर भी मोनी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मनोज ने लखनऊ के होटल में खुद को गोली मार ली और अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि होटल ड्रिप इन के कमरे में मनोज कुमार सोनी का शव मिला है और सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया है। अवैध कट्टे से खुद को गोली मारी गई है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।











