बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्याकाण्ड में पुलिस का दावा ‘आरोपी ने ज़मीन गिरवी रख कर लिया था मृतक से क़र्ज़, नही चूका पाने पर कर दिया हत्या

तारिक़ खान
डेस्क: विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बारे में पुलिस ने नई जानकारी दी है। इसी सप्ताह सोमवार को जीतन सहनी की दरभंगा के बिरौल बाज़ार स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बुधवार देर शाम प्रेस काॅफ्रेंस करके बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त गांव के ही काज़िम अंसारी हैं।

पुलिस के अनुसार अंसारी ने पुलिस को बताया कि जीतन में उन्हें गालियां दीं, जिसके बाद अंसारी ने जीतन सहनी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या करने के बाद सभी ने कागजात वाली आलमारी से जमीन के कागज़ात का बक्सा निकाला, लेकिन उन्हें चाबी नहीं मिली, इसलिए बक्से को एक गढ्ढे में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि अंसारी ने इस घटना में शामिल जिन-जिन साथियों के नाम बताए हैं, पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।











