महाराष्ट्र सरकार का एलान ’12 पास कर डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर रहे छत्रो को हर महीने मिलेगा 6 हज़ार रुपया

आदिल अहमद
डेस्क: महाराष्ट्र सरकार अब 12वीं पास कर चुके, डिप्लोमा कर रहे और ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्रों को हर महीने 6 हज़ार, 8 हज़ार और 10 हज़ार रुपयों का भुगतान करेगी। चुनावो के पहले शिंदे का एक बड़ा सियासी दांव इस एलान को माना जा रहा है। लोकसभा चुनावो में शिवसेना (उद्धव) गुट को मिले समर्थन के बाद यह शिंदे का बड़ा एलान है।

हालांकि यह आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए युवाओं को एक साल तक किसी फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप करनी होगी। एकनाथ शिंदे ने एलान करते हुए कहा, ‘युवक एक साल तक किसी फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप करेगा, जिसके बाद उसे वहां काम का अनुभव मिलेगा और उस अनुभव के आधार पर उसे नौकरी भी मिल जाएगी। इस अप्रेंटिसशिप का भुगतान सरकार करेगी।’











