संसद का बजट सत्र शुरू होने पर उठा सदन में नीट परीक्षा का मुद्दा, बोले राहुल गाँधी ‘लाखो बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है’, बोले धर्मेन्द्र प्रधान राहुल गाँधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण’

मो0 कुमेल
डेस्क: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है और इस दौरान नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हंगामा हुआ है। विपक्ष लगातार नीट परीक्षा में कथित धांधली को मुद्दा बना रहा है। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी बोले, जिनके सवालों का जवाब देने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें तो यह भी लगता है कि यहां जो कुछ हो रहा है उसके मूल तत्वों को शिक्षा मंत्री भी समझते हैं या नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है और पैसे के बल पर परीक्षा का सौदा संभव है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना ग़लत है।











