सांसद अभिषेक बनर्जी ने उठाया नोटबंदी और किसान बिल का मुद्दा, स्पीकर ने कहा पुराना मुद्दा न उठाये, बोले टीएमसी सांसद ‘कोई 60 साल पुराना जवाहर लाल नेहरु और अन्य नेताओं का मुद्दा उठता तो आप नही टोकते’

आफताब फारुकी
डेस्क: बुधवार को लोकसभा में पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनके संबोधन के दौरान कई बार टोका। अभिषेक बनर्जी नोटबंदी और किसान बिल जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हमलावर थे।

इस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ‘कोई 60 साल पहले जवाहरलाल नेहरू और दूसरे नेताओं की बात करेगा तो आप कुछ नहीं बोलेंगे और मैं पांच साल पहले की नोटबंदी की बात करूंगा तो आप कहेंगे कि वर्तमान मुद्दे पर बोलिए। ये पक्षपात नहीं चलेगा।’ इसके अलावा अभिषेक ने अपने संबोधन पर केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल के साथ भेद-भाव करने और बजट में राज्य पर ध्यान ना देने का आरोप भी लगाया।











