पत्नी द्वारा दहेज़ में 2 लाख रुपया न लाने पर पति ने किया अननेचुरल सेक्स, प्राइवेट पार्ट पर किरोसिन छिड़क कर लगा दिया आग, इन्साफ के लिए महीनो से भटकती पीडिता ने किया उच्चाधिकारियों से शिकायत

मो0 कुमेल
डेस्क: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना इलाके के सिकंदरपुर मुहल्ले में शराब के नशे में धूत पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की है। सनकी पति से महिला को 2 बेटी और एक बेटा है। इतना ही नही नशे की हालत में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट किया करता है। यही नही अपने भाई और माँ के साथ मिल कर ज़ालिम पति ने उसको निर्वस्त्र करके उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दिया।

पीडिता का आरोप है कि पति ने प्राइवेट पार्ट पर तेल छिड़क कर माचिस जलाकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह आग बुझाकार शोर मचाया। आवाज सुनकर मकान मालिक ने सहयोग कर कमरे से बाहर निकाला। पीड़िता ने कहा तीन बच्चे को लेकर जोगिया मठ स्थित मायके आ गई। इस मामले में थाना में आवेदन देकर शिकायत की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़िता के अधिवक्ता निसाउद्दीन छोटे ने बताया कि यह लड़की जोगिया मठ की रहने वाली है। 2013 में इसकी शादी सिकंदरपुर के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए इसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता का पति शराबी है और कमाता नहीं है। दो बच्ची पैदा होने के बाद पीड़िता को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। दो महीने पहले 30 मई को पति, देवर और सास ने पीड़िता को कहा कि दो लाख रुपया अपने मायके से लाओ। मेरे बेटे को बिजनेस करना है। मना करने पर तीनों ने बेरहमी से इसकी पिटाई की जाने लगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।











