विनेश फोगाट को ओलम्पिक में डिसक्वालीफाई होने पर खेल मंत्री ने संसद में कहा ‘भारतीय ओलम्पिक संघ ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ में दर्ज करवाया है अपना कडा विरोध’

आदिल अहमद
डेस्क: विनेश फोगाट को वज़न ज़्यादा होने की वजह से पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले अयोग्य घोषित किए जाने पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में बयान दिया है। उन्होंने सदन को बताया है कि भारतीय ओलम्पिक संघ ने इस सम्बन्ध में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ में कडा विरोध दर्ज करवाया है।

खेल मंत्री ने बताया कि ‘इस मामले को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारतीय ओलंपिक संघ की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा भी अभी पेरिस में हैं प्रधानमंत्री ने उनसे बात की है और उचित एक्शन लेने को कहा है। भारत सरकार ने विनेश फोगाट को हर संभव सहायता दी है। उनके लिए पर्सनल स्टाफ भी नियुक्त किए गए हैं।’











