वायरल वीडियो देख कर काँप उठेगी रूह: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंदा

तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंदा दिया है। दरअसल, कोर्ट जाने पर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी पति और जेठ द्वारा पहले ही दे दी गई थी। इस घटना के बाद यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल दोनों लड़कियां अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वायरल होते हुवे CCTV फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि दोनों लडकियां सड़क किनारे जा रही है। इसी दरमियान पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार उनको कुचलते हुवे गुज़र जाती है। घटना में दोनों लड़कियां बुरी तरह से घायल हो गई है। दोनों का इलाज चल रहा है और वह ज़िन्दगी मौत की जंग लड़ रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताये जा रहे है।











