केंद्र सरकार में लैटरल एंट्री से अफसरों की भर्ती में रिज़र्वेशन मुद्दे पर बोले चराग पासवान ‘जहा भी सरकारी नियुक्ति में आरक्षण प्रावधानों का होना चाहिए पालन

मो0 कुमेल
डेस्क: केंद्र सरकार में लैटरल एंट्री से अफ़सरों की भर्ती में रिज़र्वेशन का मुद्दा गहराता जा रहा है। सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी का रुख़ साफ है। उन्होंने कहा है कि सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण प्रावधानों का पालन होना चाहिए।

केंद्र सरकार ने हाल में वरिष्ठ अफ़सरों के 45 पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला है। ये पद संयुक्त और उप सचिव स्तर के हैं। इस तरह की नियुक्तियों का विरोध करने वालों का कहना है इनमें आरक्षण का प्रावधान न होने से पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों का हक़ मारा जाएगा।











