महाराष्ट्र में मासूम बच्चियों के कथित यौन शोषण की घटना से उबला जनता का गुस्सा, हज़ारो की तायदात में सडको पर उतरे ‘हम भारत के लोग’

मो0 कुमेल
डेस्क: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के ख़िलाफ़ पूरे भारत में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। अभी आवाम का गुस्सा इस मुताल्लिक ख़त्म नही हुआ है, इसी दरमियान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण की घटना सामने आई है। जिसको लेकर आवाम में ज़बरदस्त आक्रोश है।

आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से इस मामले में बात की है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दी जा सके।











