शर्मनाक: गर्ल फ्रेंड का शारीरिक शोषण कर बॉयफ्रेंड नितेश करने लगा ब्लैकमेल, कहा अपनी छोटी बहन को पेश करे, तंग आकर युवती ने लगाया मौत को गले

सरताज खान
गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने सुसाइड करने से पहले अपना एक वीडियो बनाया और उसमें अपने बॉयफ्रेंड को मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने आरोपी नितेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, और उसकी ब्लैकमेलिंग सिर्फ वहीं नहीं रुकी बल्कि वो लड़की की छोटी बहन को लेकर भी धमकी दे रहा था।

गाजियाबाद के खोड़ा में लड़की के पिता सुरेशानंद जोशी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने 17 अगस्त को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटी का फोन लॉक था जिस वजह से कुछ भी पता नहीं लगा। लेकिन जब पुलिस ने लॉक खोला तो उसमें से कुछ वीडियो बरामद किए गए। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड नीतेश निषाद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। लड़की ने नितेश पर ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए फांसी लगा ली। इसके बाद परिवार वाले लड़की को हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 साल की लड़की को उसकी 14 साल की छोटी बहन से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया गया। इससे परेशान होकर लड़की ने इतना बड़ा फैसला लिया। आरोपी लड़के ने कई दिनों तक लड़की को ब्लैकमेल किया। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को कई महीनों से नितेश मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। नितेश ने शादी का झांसा देकर पहले लड़की के साथ शौषण किया। जब उसका मन बदला तो उसने उनकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। लड़के ने गर्लफ्रेंड की छोटी बहन के साथ गलत काम करने की धमकी दी।











