बोरी में मिला मांस, बना चर्चा का विषय, पुलिस ने बिना जांच के जमीन में दफनाया

दिव्यांक महेश्वरी
बदायु: बदायु जनपद के मुजरिया इलाके में आज एक बोरा में मांस का बड़ा टुकड़ा बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय नागरिको में इसको लेकर तरह तरह की चर्चा होना शुरू हो गई। इस दम्रियान इसकी जानकारी पुलिस को होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने गड्ढा खुदवा कर मांस को उसमे दफन कर दिया।

बताया जाता है कि मुजरिया थाना क्षेत्र के परमू गांव जाने वाली लिंक रोड उमेश के खेत के किनारे प्लास्टिक के बोरे में मांस भरे पड़े थे। मामले की जानकारी पर आस पास के इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। बोरे पर कुत्ते खींच तान कर रहे थे। यह देखकर लोगो को शंका हुई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।











