गुजरात में आफत बनी बारिश ने निगला 16 इंसानों की जान
यश कुमार
डेस्क: गुजरात में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से कई इलाके़ पानी में डूब गए हैं। सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में 48 घंटों से बारिश की तीव्रता और अनुपात कम नहीं होने से कई गांव और क़स्बे टापुओं में तब्दील हो गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के आंकड़ों के मुताबिक़, गुजरात में भारी बारिश के कारण दो दिनों में कुल 16 लोगों की मौत हुई है।
गुजरात के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोग फंसे हुए हैं। राजमार्गों पर वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है। सौराष्ट्र खासकर द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, जूनागढ़ और राजकोट ज़िलों में हर जगह मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया।
आसपास के इलाकों में नदी का पानी घुसने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। गुजरात सरकार के मुताबिक भारी बारिश के कारण अब तक 23,871 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वडोदरा और जामनगर में बचाव के लिए वायुसेना को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाके से 1696 लोगों को निकाला गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..